Himachal Govt
MohaliPunjab News: 24 घंटों में 2 युवकों की लाशें बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: 24 घंटों में 2 युवकों की लाशें बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जीरकपुर में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों से दो युवकों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। एक तरफ 6 दिन से लापता 27 साल के किसान की सड़ी-गली लाश खंडहरनुमा इमारत से बरामद हुई, तो दूसरी तरफ निर्माणाधीन मकान से 28 साल के कैब ड्राइवर का शव मिला। पहला मामला ढकौली इलाके का है। जहां गुरनाम विला सोसाइटी के पीछे एक खंडहरनुमा इमारत में युवक की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रायपुर रानी के गांव काजमपुर निवासी करीब 27 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में की। पुलिस के मुताबिक शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था। जानकारी के अनुसार गौरव 7 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर पशुओं की दवा लेने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

परिवार ने काफी तलाश की, जिसके बाद 8 सितंबर को उसके चचेरे भाई विजय सिंह ने रायपुर रानी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। करीब 6 दिन बाद गौरव का शव जीरकपुर के ढकौली इलाके में मिलने से परिवार में मातम पसर गया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गौरव की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसकी लाश ढकौली तक कैसे पहुंची। वहीं दूसरा मामला स्वास्तिक विहार के पीछे का है। यहां एक सुनसान पड़े निर्माणाधीन मकान में 28 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर एक सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी थी कि निर्माणाधीन ढांचे में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है।

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को जांच के बाद डेराबस्सी सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। इसके बाद मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर शव की पहचान अपने छोटे भाई रवि कुमार के रूप में की। रवि मूल रूप से चंडीगढ़ के कजेहड़ी स्थित आदर्श कॉलोनी का रहने वाला था और पिछले करीब एक साल से जीरकपुर में रहकर कैब चलाता था। परिवार के मुताबिक रवि लंबे समय से बीमार चल रहा था और बीमारी के कारण उसका घर आना-जाना भी कम था।

परिवार ने पुलिस को दिए बयान में उसकी मौत बीमारी के कारण होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक ही दिन जीरकपुर में दो युवकों की मौत की खबर ने इलाके में सनसनी जरूर फैला दी है।अब पुलिस जांच के बाद ही दोनों मामलों की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। पहले मामले में पुलिस मौत की परिस्थितियों और शव वहां पहुंचने की जांच कर रही है, जबकि दूसरे मामले में परिवार ने बीमारी को मौत की वजह बताया है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: MLA पर लगे टिप्पर चालक को थप्पड़ जड़ने के आरोप, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः साउथ निर्वाचन क्षेत्र की विधायक ने एक टिपर...

सख्ती का असरः बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना पुलिस को देगा Meta

नई दिल्लीः टेक कंपनी मेटा ने बाल यौन शोषण...

Kedarnath Yatra: तीसरे दिन भी यात्रा बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे; बारिश का अलर्ट

गौरीकुंडः केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी...

हिट एंड रन मामलाः कार चालक के बयान पर सिया का पलटवार, कहा- अगर मैं गलत थी तो मेरा पीछा क्यों किया, देखें वीडियो

गुरुग्रामः गोल्फ कोर्स रोड पर कथित हिट एंड रन मामले में बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया ने आरोपी...

रिहायशी एरिया में मिसाइलों और ड्रोनों से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 शहरों में अलर्ट जारी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर धावा बोल दिया। हूतियों ने...

Punjab News: MLA पर लगे टिप्पर चालक को थप्पड़ जड़ने के आरोप, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः साउथ निर्वाचन क्षेत्र की विधायक ने एक टिपर ड्राइवर को थप्पड़ जड़ने के आरोप लगे है। जिसके बाद...

सख्ती का असरः बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना पुलिस को देगा Meta

नई दिल्लीः टेक कंपनी मेटा ने बाल यौन शोषण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मामलों की सूचना...