Himachal Govt
Internationalरिहायशी एरिया में मिसाइलों और ड्रोनों से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 शहरों...

रिहायशी एरिया में मिसाइलों और ड्रोनों से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 शहरों में अलर्ट जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर धावा बोल दिया। हूतियों ने सऊदी के दक्षिण पश्चिमी इलाकों समेत खमीस और मुशैत में एक के बाद एक कई मिसाइल और ड्रोन दागे हैं, जिसमें सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया। इन हमलों में 13 आम नागरिक जख्मी हुए हैं। वहीं सऊदी ने अपने तीन शहर खमीस मुशैत, आभा और ताइफ में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है। इस हमलों के कारण 7 रिहाइशी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हूती सेनाओं ने खमीस मुशेत, आभा और ताइफ जैसे प्रमुख शहरों को निशाना बनाया। खमीस मुशेत स्थित एक सैन्य हवाई अड्डे पर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे गए, जिनका मुख्य लक्ष्य विमान हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद के डिपो थे। जवाबी कार्रवाई में सऊदी और यमनी वायु सेना ने भी हूती ठिकानों पर हवाई हमले और तेज कर दिए हैं।

लाल सागर के किनारे बसे मोचा बंदरगाह के आसपास के इलाकों पर भीषण बमबारी की गई है। दूसरी ओर, हूती विद्रोही यमन के पश्चिमी तट और लाल सागर के मुहाने पर स्थित पेरिम द्वीप पर कब्जा जमाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। इन हमलों के बीच खाड़ी देशों और ईरान के बीच होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर होने वाली महत्वपूर्ण बातचीत भी टल गई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि यह समुद्री जलमार्ग उनके पूर्ण नियंत्रण में है और बंद है।

अल-मलिकी ने कहा कि गठबंधन भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने के लिए सभी जरूरी सैन्य और परिचालन कदम उठाएगा। साथ ही हूती विद्रोहियों की तरफ से की जा रही शत्रुतापूर्ण गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि अब खतरा टल गया है। डिफेंस ने घोषणा की है कि जेद्दा, यानबू, ताइफ़, अल-उला, आभा और जाज़ान इन 6 इलाकों में खतरा टल गया है। हालांकि इसके बाद भी लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है।

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिमी ताइफ़ प्रांत के धुबाब और मकबाना जिलों पर हुए इन हमलों में दो अन्य लोग घायल भी हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Junior Hockey Team पहुंची अमृतसर, चैंपियन खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते मेडल...

Jalandhar News: 25 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा महाराज सोढ़ल मेले को...

AGTF का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कनाडा से डिपोर्ट

चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

Jalandhar News: वार्ड-27 और 28 में मेडिकल जांच कैंप का आयोजन, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के वार्ड-27 और 28 में एक मेडिकल...

Punjab News: Junior Hockey Team पहुंची अमृतसर, चैंपियन खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते मेडल जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम आज अमृतसर पहुंची। अमृतसर...

Jalandhar News: 25 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा महाराज सोढ़ल मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 25 सितंबर को छुट्टी...

गणेश चतुर्थी पर Radhika Merchant ने दिया खास परफॉर्मेंस, उत्सव में शामिल होने पहुंचा पूरा बॉलीवुड

मनोरंजन: अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया। बीती रात अंबानी परिवार...

AGTF का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कनाडा से डिपोर्ट

चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में, पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने गैंगस्टर...