Himachal Govt
PunjabPunjab News: AGTF को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर अमृतपाल को मोल्दोवा से...

Punjab News: AGTF को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर अमृतपाल को मोल्दोवा से लाया गया भारत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा, पंजाब में हत्या समेत कई मामलों में वांटेड

मोहालीः विदेश में छिपकर पंजाब में संगठित अपराध का नेटवर्क चला रहे गैंगस्टरों के खिलाफ AGTF ने बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की है। जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अहम गुर्गे अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डालम को मोल्दोवा से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है।

हत्या, हत्या के प्रयास, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों से जुड़े कई मामलों में वांछित अमृतपाल की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस ने बड़ी उपलब्धि बताया है। खास बात यह है कि पंजाब पुलिस ने पहली बार किसी यूरोपीय देश से किसी वांछित अपराधी का सफल प्रत्यर्पण कराया है।

अमृतपाल को भारत लाने के लिए पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने छह महीने तक खुफिया सूचनाओं के आधार पर ऑपरेशन ईस्टर्न रीच चलाया। इस दौरान विदेश में उसकी गतिविधियों और ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई। केंद्रीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदार एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद मोल्दोवा में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली और उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत भारत लाने की कार्रवाई शुरू की गई।

पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई में सहयोग के लिए मोल्दोवा और अजरबैजान के अधिकारियों का आभार जताया है। इसके अलावा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (आईपीसीयू), गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। पुलिस के अनुसार अलग-अलग एजेंसियों के बीच सूचनाओं के लगातार आदान-प्रदान और समन्वय से अमृतपाल तक पहुंचने में सफलता मिली। पंजाब पुलिस का कहना है कि अपराधी पंजाब से निकलकर विदेश में कही भी छिप जाएं, उन्हें कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई में विदेश में बैठे अपराधियों और उनके नेटवर्क पर भी शिकंजा जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

जेल के बंद पूर्व सांसद के फोन से दर्जनों पॉर्न वीडियो बरामद

पूर्व PM और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का भतीजा है...

एक्शन मोड में नगर निगम, 6 इमारतों को किया सील, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर में सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित...

सेक्टर-52 में पंप पर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, परिवार ने किया खुलासा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-52 स्थित इंडियन ऑयल करन फिलिंग प्वाइंट पर...

Punjabi Influencer Manjit Kaur की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, किया खुलासा

चंडीगढ़ः पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का मौत से पहले...

Punjab News: अकाली-बीजेपी गठबंधन पर भूंदड़ का बयान, राज्य की भलाई के लिए ये फायदेमंद, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह...

जेल के बंद पूर्व सांसद के फोन से दर्जनों पॉर्न वीडियो बरामद

पूर्व PM और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का भतीजा है रेवन्ना बेंगलुरुः बलात्कार और ब्लेकमेल मामले में उम्रकैद की सजा काट...

एक्शन मोड में नगर निगम, 6 इमारतों को किया सील, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर में सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में पंचकूला नगर निगम ने अवैध निर्माण...

सेक्टर-52 में पंप पर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, परिवार ने किया खुलासा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-52 स्थित इंडियन ऑयल करन फिलिंग प्वाइंट पर शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे खरड़ सीआईए टीम और एंडेवर...

Punjabi Influencer Manjit Kaur की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, किया खुलासा

चंडीगढ़ः पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, मनजीत कौर की...