.
PhagwaraPunjab News: शिरोमणी अकाली दल नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

Punjab News: शिरोमणी अकाली दल नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा/राजेश कुमार: यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखदीप सिंह वालिया और प्रदीप सिंह पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुखदीप सिंह वालिया ने आरोप लगाया कि उन पर विपक्ष पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा राजनीतिक रंजिश के चलते हमला किया गया और उन्हें पार्टी बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही अकाली दल के शहरी प्रधान रणजीत सिंह खुराना और देहाती हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह चंदी अपने साथियों सहित सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

सुखदीप सिंह वालिया के अनुसार पिछले कुछ समय से विरोधी दल से जुड़े कुछ लोग उनके सहयोगियों पर बैठकें करने और पार्टी बदलने का दबाव बना रहे थे। रविवार को उन्हें फोन कर उनकी लोकेशन पूछी गई। वालिया ने बताया कि वह बालाजी मंदिर के पीछे स्थित अपने फार्म हाउस पर काम कर रहे थे। इसके बाद 3 हमलावर वहां पहुंचे। वालिया का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ बहस की और उन्हें जबरन बाहर आने के लिए कहा।

उनके इनकार करने पर आरोपियों ने फार्म में रखे कृषि उपकरणों, फावड़े, कुदाल और बाल्टियों से अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पैर की हड्डी टूट गई जबकि सिर और कोहनी पर भी गंभीर चोटें आईं। सुखदीप सिंह वालिया ने कहा कि उनकी हमलावरों के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर पहले अकाली दल से जुड़े हुए थे लेकिन बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अस्पताल में पुलिस अधिकारियों जसप्रीत कौर ने घायल पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही हमले के कारणों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

यौन उत्पीड़न मामले में Brij Bhushan और Vinod Tomar को कोर्ट का नोटिस जारी

नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष...

LPU Student Protest: वॉकी टॉकी बरामद होने पर Special DGP Pawan Sinha ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित प्रसिद्ध लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)...

LPU और Chitkara University बवाल को लेकर महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

यौन उत्पीड़न मामले में Brij Bhushan और Vinod Tomar को कोर्ट का नोटिस जारी

नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन...

LPU Student Protest: वॉकी टॉकी बरामद होने पर Special DGP Pawan Sinha ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित प्रसिद्ध लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल के पास एक छात्रा के साथ कथित...

नगर निगम ने मनाया विश्व रेबीज दिवस, आवारा कुत्तों का करवाया टीकाकरण, देखें वीडियो

बद्दीः विश्व रैबीज दिवस पर नगर निगम बद्दी में आवारा घूम रहे कुत्तों का विसंक्रमण करने की शुरुआत की...

LPU और Chitkara University बवाल को लेकर महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा और पटियाल में चितकारा यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के...