.
KapurthalaPunjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः गांव नवां पिंड भट्ठे में हो रहे जागरण के दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोलियां चला दी। जिसमें नाबालिग सहित 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव में जागरण चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जागरण में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम पर दी।

घटना को लेकर वहां आसपास खेल रहे बच्चों से जब पूछा तो उन्होंने तुरंत बताते हुए कहा कि गांव के ही रहने वाले हुए में युवकों के साथ बाहर से आए हुए युवकों ने फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाई है। जिन्होंने पहले 2 हवाई फायर किए और बाद में उसने सामने खड़े राणा चाचू तथा उसके दोस्तों पर गोलियां चला दी। हमलावरों द्वारा लगभग 6 फायर किए गए थे। इसके अलावा बीच बचाव करने वालों पर दातर से हमला किया गया। वहीं घटना के बाद पुलिस आलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।

डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष गांव के ही रहने वाले है। जिनका एक महीने पहले किसी बात को तकरार हुआ था। रात को गांव में माता रानी का जागरण था। जहां पर एक पक्ष के कुछ लोग मौजूद थे। तभी दूसरे पक्ष के भी लोग वहां पर आ पहुंचे। जिससे पहले पक्ष ने ऐतराज किया। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद एक पक्ष ने गोलियां चला दीं।

डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि घायल हुए युवकों के परिजनों के बयानों पर 6 लोगों पर बाई नेम मामला दर्ज कर लिया है तथा उनको पकड़ने के लिए पुलिस टीमें उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उनकी हालत को देखते हुए गुरु नानक मेडिकल कॉलेज अमृतसर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने अपनों की इस तरह हालत देखते हुए जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी पिंजौर में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ दो...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...