LudhianaPunjab News: 260 ग्राम हेरोइन और Scorpio सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार,...

Punjab News: 260 ग्राम हेरोइन और Scorpio सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को नशे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ 8 अक्टूबर को नाकेबंदी पर तैनात थे। जहां मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टी-पॉइंट महावीर जैन कॉलोनी के पास से 260 ग्राम हेरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरदीप सिंह उर्फ सनी पुत्र लेट मदन लाल निवासी ईद्रापुरी, लुधियाना, प्रदीप कुमार मिठ्ठू पुत्र लेट राज कुमार निवासी मोहल्ला कर्मसर कॉलोनी, लुधियाना और जसकरण सिंह उर्फ जोगी पुत्र गुरचरणजीत सिंह निवासी गांव जस्सियां, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन, 30 पारदर्शी जिप लॉक मोमी लिफाफे, 2 इलेक्ट्रॉनिक कंडे और एक वाहन नंबर PB10 JX 8701, मॉडल स्कॉर्पियो क्लासिक, रंग काला बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कॉर्पियो में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना टिब्बा लुधियाना में दिनांक 8 अक्टूबर को धारा 21, 61, 85 NDPS Act के तहत मुकदमा संख्या 154 दर्ज किया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपियों से उनके अन्य साथियों तथा यह नशा कहां से लाते हैं, इसके संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...