HomeChandigarhPunjab News: वीडियों विवाद मामले में विपक्ष पर CM Mann ने साधे...

Punjab News: वीडियों विवाद मामले में विपक्ष पर CM Mann ने साधे निशाने, दिया स्पष्टीकरण, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर जारी वीडियो को लेकर मामला लगातार गरमा रहा है। जहां विपक्ष सीएम मान को घेरने के तैयारी कर रहा है, वहीं सीएम मान ने लाइव होकर विपक्ष पर जमकर तंज कसे। इस दौरान वीडियो को लेकर उन्होंने स्पष्टीकरण भी दिया। सीएम मान ने कहाकि दुनियां की किसी लैब में टेस्ट करवा लिया जाए, वह वीडियो फेक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा मेरी फर्जी वीडियो जारी की जा रही है।

विपक्ष को उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला तो वह धार्मिक तौर पर बदनाम करने की कोशिशे की जा रही है। उन्होंने एक बार फिर से कहा कि वह उस वीडियो में नहीं है और कद काठ वाला व्यक्ति कोई ओर है। सीएम मान ने कहा कि व्यक्तियों को डरा धमका कर एफआईआर दर्ज की गई। जिस लैब से जांच की, उस पर भाजपा ने हमला कर दिया। लैब के मालिकों को एफआईआर दर्ज करने के लिए डराया धमकाया गया। सीएम मान ने कहा कि जिस लैब से उन्होंने टेस्ट करवाया उसे फर्जी करार दिया गया और जिस लैब से यह खुद टेस्ट करवाए वह असली।

उन्होंने कहा कि भाजपा, शिरोमणि अकाली दल सब मिले हुए है और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। सीएम मान ने कहा कि लोगों का बंदा है और लोगों के लिए इसी तरह काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं सच्चे दिल से पंजाब के साथ खड़ा हुूं और खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि उनकी सारी जारी की जा रही वीडियो फेक है। आम जनता मामले को लेकर फैसला करेंगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लगातार पंजाब को लूट रहे थे। कभी 5 साल बाद कभी एक पार्टी और कभी दूसरी पार्टी के सत्ता में आ रही थी, लेकिन लोगों के काम आप पार्टी ने आकर करवाने शुरू किए। पंजाब में नए अस्पताल, स्कूल और मुफ्त बिजली सहित अन्य लाभ लोगों को दिए गए। उन्होंने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही ऐसी चालें विपक्ष चल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -