अमृतसरः थाना कोट खालसा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिलाओं द्वारा थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि दूसरी महिला को पुलिस कर्मी द्वारा धक्का दिया गया। इस दौरान नीचे गिरने से महिला से सिर पर गहरी चोट लगी।
https://youtu.be/YvEohpE89nw
महिला ने पुलिस कर्मी पर बदसलूकी करने के भी आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि थाने में काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस और महिलाओं के बीच राजीनामा करवाया गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में थाने में जमकर हंगामा होता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में महिला जमीन बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
इस दौरान महिला के सिर पर चोट आने से खून बहने लगा। वहीं अन्य महिला वीडियो में पुलिस कर्मियों पर किसी मामले में सुनवाई ना किए जाने के आरोप लगा रही है। हालांकि महिलाएं किस मामले को लेकर थाने आई थी, इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का भी कोई बयान सामने नहीं आया है।
