Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः विवादों में आया मूसेवाला का नया गाना 'Vaar', पिता बलकौर ने...

पंजाबः विवादों में आया मूसेवाला का नया गाना ‘Vaar’, पिता बलकौर ने मांगी माफी, जाने मामला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गीत वार विवादों में आ गया है। मूसेवाला के नए गाने को लेकर मुस्लिम भाईचारा ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि इस गीत में मुहम्मद साहिब का जिक्र है। इस मामले में शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से बातचीत की।

बलकौर सिंह ने फोन पर शाही इमाम को बताया कि ये मोहम्मद शब्द मुस्लिम भाईचारे के मुहम्मद साहिब के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। ये शब्द उस समय के बादशाह अमीर दोस्त मुहम्मद खान के बारे में है। उस समय हरि सिंह नलूआ का युद्ध इस बादशाह से हुआ था। बलकौर सिंह ने कहा कि कहा मुस्लिम भाईचारे ने हमेशा सिद्धू को प्यार दिया है। गाने में जोवरोल के किले की लड़ाई का जिक्र है। इसमें खान मोहम्मद और उसके 5 बेटों को बयां करने के लिए मुहम्मद शब्द का इस्तेमाल किया है।

बलकौर सिंह ने कहा ये गीत 7 मिनट का था, लेकिन बेटे की मौत के बाद ये गीत अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहिब सभी के आदरणीय है। मुस्लिम समाज हमारा अपना है। यदि किसी के मन को ठेस पहुंची तो वह माफी मांगते है। वहीं शाही इमाम ने कहा कि आने वाले समय में जो भी गीतकार इतिहास से जुड़ा गीत गाना चाहते हैं तो वह एक बार इतिहास को जरूर पड़े। जिस धर्म का इतिहास है उनके विशेषज्ञों से जरूर बात करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -