Chandigarhपंजाब : आप पार्टी के आईटी सेल पर भड़के मूसेवाला के पिता,...

पंजाब : आप पार्टी के आईटी सेल पर भड़के मूसेवाला के पिता, लगाए ये गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को जनसभा में आम आदमी पार्टी के आईटी सेल पर भड़के । बलकौर सिंह ने कहा कि आप का आईटी सेल इस कदर तक गिर चुका है कि वह उनकी फोटो सोशल मीडिया से उठाकर गुरसिमरन सिंह मंड के साथ जोड़ कर वायरल कर रहे हैं। उस फोटो पर सिखों का कातिल लिखा गया है।

इसके साथ ही राहुल गांधी के साथ उनकी फोटो को जोड़ कर सिखों का कातिल बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो उन्हें उसी दिन हरा दिया था जिस दिन उनके बेटे का कत्ल आप सरकार के शासन में हुआ। जिन लोगों ने सुरक्षा लीक की है। उन्हें सरकार हाथ डालने से डर रही है। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इंसाफ मिलेगा। इस बीच न तो किसी मंत्री ने उनसे बात की और न ही मुख्यमंत्री ने संपर्क किया।

बलकौर सिंह ने कहा कि आप सरकार के मंत्रियों ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया था। इन सभी कारणों के चलते उन्हें जालंधर उपचुनाव में बेटे के लिए इंसाफ मांगने जाना पड़ा। बलकौर ने कहा कि आप वर्कर इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं कि उनका दिल दुख गया, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं है। बलकौर ने कहा कि मैं अपनी जंग खुद लडूंगा। मैंने आज तक किसी को गलत भाषा में जवाब नहीं दिया है, लेकिन आप वर्करों ने सभी हदें पार कर दी है। बेशक जालंधर में 25 फीसदी वोटों से आपकी जीत हुई है, लेकिन याद रहे कि 65 फीसदी लोग आज भी सरकार के खिलाफ ही हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि कुछ आप के वर्कर कह रहे हैं कि बलकौर सिंह को विदेश से पैसा आ रहा है। सरकार उनकी जांच करवा सकती है। उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला ने हक की कमाई की है।

मुसेवाला की मां चरण कौर भी आप पर खूब बरसी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नुकसान आप पार्टी ने किया है। सच बोलने वालों का पंजाब में कत्ल हो रहा है। पहले दीप सिद्धू का कत्ल किया गया। फिर सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के लिए आवाज उठाई तो उसे मार दिया गया। आप पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस की बात में दम लगता है कि वह जरूर कोई हल करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...