Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 दिन बारिश...

पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 दिन बारिश की संभावना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : अप्रैल का महीना चल रहा है और तेजी से गर्मी बढ़ रही है। इसी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। डा.कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि मौसम विभाग ने 13,14 और 15 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।  इसके साथ ही आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा खराब होने की संभावना है।

वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

जिसको देखते हुए 3 दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को तेज बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 3 दिन किसानों और आम लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। वहीं कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। 

अप्रैल का महीना किसानों के लिए खास होता है खेतों में उनकी फसल पककर तैयार होती है। डा.कुलविंदर कौर ने कहा कि किसानों को गेंहू की कटाई इन दिनों में ना करें। अगर गेहूं की कटाई कर ली है तो वह उन्हें समय से समेट लेना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि इन 3 दिनों में फसल की बिजाई भी न करें। फसलों को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सावधान रहने को कहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -