Girl in a jacket
HomePunjabMogaपंजाब : नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, देखें वीडियो

पंजाब : नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा : नगर निगम के कर्मचारियों की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिसके बारे में नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने खुलासा करते हुए बताया कि नगर निगम ने 2021 में सड़को को साफ करने के लिए वैक्यूम गाड़ी की खरीद करीब 42 लाख रुपए में की थी। वही यह नई गाड़ी अभी करीब 2800 किलो मीटर ही चली थी की इसमें मार्च 2022 में कुछ खराबी आ गई। जिसको रिपेयर के लिए समराला की एक वर्कशाप में भेजा गया था। लेकिन वर्कशाप भेजने के बाद इस 42 लाख की गाड़ी की किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली और लोगों को मांग थी की शहर की सड़कों को सफाई नहीं हो रही। वही इसको लेकर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने इसकी जाँच पड़ताल की तो पाया गया की कुछ अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह गाड़ी समराला की एक वर्कशाप में खड़ी है।

इसकी रिपेयर का बिल पेंडिंग है। जिसको नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने सारी फार्मेल्टी पूरी करने के बाद समराला से वापिस मंगवाया गया है। मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा की इस केस की गहराई से जांच की जायेगी और अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर विभागी कार्रवाही की जाएगी। वही उन्होंने बताया की इस गाड़ी की बैटरी पड़ने वाली है और इनको एक दो दिन में काम पर लगवा लिया जाएगा और यह गाड़ी मोगा की सड़को की सफाई का काम शुरू कर देगी। देखने वाली बात यह है की क्या एक साल तक किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के ध्यान में नही आया की 42 लाख से खरीदी गई गाड़ी वर्कशाप में कबाड़ बन रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -