लुधियानाः ग्यासपुरा में गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत के मामले की जांच के लिए नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नए सिरे से जो कमेटी का गठन किया गया है। जिसके चलते NGT की टीम शुक्रवार को दिल्ली से दोबारा लुधियाना पहुंची। इस कमेटी द्वारा साइट विजिट की जाएगी, जिससे पहले कमेटी के सदस्यों द्वारा नगर निगम, पीपीसीबी, पुलिस विभाग के एसीपी साउथ, एसएचओ साहनेवाल, एसपी कर्मजीत सिंह सहित अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही है।
बता दें कि 30 अप्रैल को ग्यासपुरा में सीवरेज लाइन से गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 5 महिलाओं, 4 पुरुषों और 2 बच्चों की जान गई थी। इस घटना के दौरान सीवरेज लाइन के अंदर बनी जहरीली गैस क्या थी, वह किस कारण बनी, अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। न्यायिक जांच के लिए गठित कमेटी पुलिस की जांच की ओर देख रही है। वहीं, पुलिस की ओर से गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) भी अपनी जांच पूरी नहीं कर पाई थी। जांच के लिए खरड़ स्थित रासायनिक परीक्षण प्रयोगशाला भेजे विसरा की केमिकल रिपोर्ट भी अब तक नहीं आई। जिसके बाद आज एक बार फिर से एनडीआरएफ की टीमें दोबारा मामले की जांच के लिए लुधियाना पहुंची है।
