Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः महंगाई का झटका, टोल प्लाजा के दामों में हुई बढ़ौतरी, जानें...

पंजाबः महंगाई का झटका, टोल प्लाजा के दामों में हुई बढ़ौतरी, जानें नए रेट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः एक बार फिर से आम जनता को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लाडोवाल टोल प्लाजा के दामों में बढ़ौतरी हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 4 महीने बाद एक बार फिर दरें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार रात से रेट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा। अब कार-जीप-वैन के सिंगल ट्रिप के 215 रुपए चुकाने होंगे। पहले 165 रुपए लगते थे। 

मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए टोल दरों में भी बदलाव किया गया है। एनएचएआई ने अब वाहनों में एक्सल की संख्या के आधार पर टोल दरों में बदलाव किया है। 3 एक्सल वाले कॉमर्शियल वाहन से एक ट्रिप के लिए 795 रुपए का शुल्क लिया जाएगा, 4-6 एक्सल वाले वाहनों को 1140 रुपए का टोल देना होगा और सात या अधिक एक्सल वाले बड़े वाहनों को 1390 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें अहम बात यह है कि बिना फास्टैग वाले वाहनों से एक ट्रिप का दोगुना शुल्क लिया जाएगा। कार में अगर फास्टैग नहीं होगा तो 430 रुपए देने होंगे। इसके अलावा, एनएचएआई ने मासिक पास में भी बदलाव किया है।

इसे टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों तक सीमित कर दिया है। गैर-व्यवसायिक वाहनों के लिए पास को रेट 330 रुपए है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि दरों को शुल्क नियम के अनुसार संशोधित किया गया है। यह संशोधन सभी 3 टोलों पर लागू होता है। जिसमें लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा, करनाल जिले में घरौंडा टोल और अंबाला में घग्गर टोल शामिल हैं। लाडोवाल टोल प्लाजा के प्रबंधक गौरव ने कहा कि हमें शुक्रवार रात अधिकारियों से दर में संशोधन के बारे में जानकारी मिली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -