लुधियाना : कस्बा माछीवाड़ा में नकली अंडे मिलने से हड़कंप मच गया है। लोग अब अंडे खाने से भी डरने लगे हैं। अंडों की वीडियो सामने आने बाद सेहत विभाग भी हरकत में आ गया है। SMO माछीवाड़ा के पास जब मामला पहुंचा तो उन्होंने इस संबंध में शिकायत सिविल सर्जन दफ्तर भेजी। मेडिकल अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएचओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
माछीवाड़ा के बावा वर्मा ने बताया कि वह इलाके की एक दुकान से अंडों की ट्रे लेकर आए। घर पर जब वह अंडे को तोड़ने लगे तो अंडा टूटने के बाद पानी निकलने लगा। अंडे की बिल्कुल थिकनेस नहीं थी। बावा ने कहा कि अंडा यदि तोड़ते है तो उसकी स्मैल काफी आती है। इन अंडों को तोड़ने के बाद किसी तरह की गंध नहीं आई।
सीनियर मेडिकल अफसर माछीवाड़ा द्वारा एक शिकायत पत्र उन्हें मिला है। इस संबंधी उन्होंने जिला के सेहत अधिकारी को जांच सौंपी है। वह मामले की जांच कर बनती कार्रवाई करेंगे। सिविल सर्जन ओलख ने कहा कि शहर में जहां कहीं भी नकली अंडे बेचे जा रहे हैं तो लोग तुरंत सेहत विभाग को सूचित करें।
