Himachalपंजाबः सरकार ने किसानों के लिए नए फरमान किए जारी, देखें वीडियो

पंजाबः सरकार ने किसानों के लिए नए फरमान किए जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने वन्य जीवों द्वारा किसानों की फसल बर्बाद किया जाने को लेकर पंजाब राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में कई फैसले लिए। उनमें से एक फैसला वन्य जीव यानी नीलगाय का शिकार ना होने देने का भी लिया है। जिसमें फसलों को खराब करने के कारणों में वन्य जीव नीलगाय के शिकार को लेकर पिछली सरकारों के नियमों में बदलाव करते हुए 12 बोर की बंदूक की बजाए अब 315 बोर की बंदूक से ही शिकार करने की अनुमति के निर्देश जारी किए गए है। अवैध शिकार को पूर्ण रूप से रोकने हेतु बंदूक का लाइसेंस लेने के नियमों में भी बदलाव किए गए है। जिसके तहत अब जमीन के मालिक के नाम पर ही विभाग द्वारा उसे शिकार की अनुमति हेतु लाइसेंस जारी किया जाएगा।

इन आदेशों के तुरंत बाद से वन्य एवं जीव संरक्षण विभाग द्वारा 315 बोर की बंदूक के लाइसेंस के आवेदन आनलाइन/ऑफलाइन खोल दिए गए है। जिनमें विभागीय शर्तों को पूरा करने वाले जमीन मालिकों को ही एक वर्ष के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। वाइल्ड लाइफ के डीएफओ परमजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नए आदेश जारी करने की वजह यह भी है कि फसलों की बर्बादी के कारण बनने वाले वन्य जीव जैसे कि नीलगाय, सूअर के शिकार के लिए पहले 12 बोर की बंदूक का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाती थी।

इन हालातों में शिकार के समय कई बार उक्त वन्य जीव नही मरते थे और केवल भयानक चोट के बाद काफी समय दर्द में रहने के बाद उनकी मौत होती है। अब मकसद यह है कि अगर जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाले जानवर को मारना हो तो उसे एक ही गोली में मार दी जाए। इसलिए 315 बोर की बंदूक का अब शिकार के लिए इस्तेमाल करने की आदेश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि इस नए आदेश में अब जमीन के मालिकों को उनके नाम पर ही लाइसेंस मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...