Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः स्क्रैप से भरा ट्रक की भयानक टक्कर में एक की मौ'त,...

पंजाबः स्क्रैप से भरा ट्रक की भयानक टक्कर में एक की मौ’त, JCB की मदद से निकाला श’व बाहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला से बड़ी खबर सामने आई है,जहां सिविल अस्पताल के सामने अल सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार स्क्रैप से भरा ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। हादसा इतना भीषण थी कि इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया। खून से लथपथ ड्राइवर को ट्रक से JCB की मदद से बाहर निकालने के प्रयास किया गया। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी मुताबिक ड्राइवर को नींद आना हादसा का कारण लग रहा है।

एएसआई पवनजीत सिंह ने बताया कि हादसा सुबह 3 बजे हुआ है। ट्रक ड्राइवर की पहचान राना के रूप में हुई है। मृतक राना गुरदासपुर धारीवाल से स्क्रेप लेकर आ रहा था। समराला नजदीक सिविल अस्पताल के सामने पहुंचा तो ट्रक उससे अनियंत्रित हो गया। तेजरफ्तार और नींद के कारण वह हाईवोल्टेज के पोल में जा टकराया। ब्रेक न लगने के कारण ट्रक एक दुकान में घुस गया। पूरे इलाके की बिजली सप्लाई फिलहाल बंद है। शव को ट्रक से निकालने के लिए JCB की मदद ली जा रही है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि ड्राइवर को नींद आने से ये हादसा हुआ लग रहा है। अधिकारी मुताबिक शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया जाएगा। गाड़ी मालिकों को भी सूचित कर दिया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -