Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः कांग्रेस को झटका, सीनियर नेता सहित कई कार्यकर्ता आप में हुए...

पंजाबः कांग्रेस को झटका, सीनियर नेता सहित कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: चुनावों से पहले सियासी पार्टियों द्वारा जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं इस बार फिर से आप पार्टी ने कांग्रेस को झटका देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत विधानसभा क्षेत्र दक्षिणी में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब डॉक्टर दीपक मनन अपने साथ करीब 70 परिवारों को लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा सर्वजीत सरबा भी करीब 30 परिवारों के साथ पार्टी में ज्वाइन किया।

पार्टी में शामिल होने के अफसर पर इन नेताओं ने आम आदमी पार्टी की प्रशंसा की और कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में और सरदार भगवंत मान पंजाब में सरकार की कमान संभाल रहे हैं, उन्हें भी पार्टी में अपना भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है। पार्टी में शामिल होने के बाद इन नेताओं ने लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

नेताओं ने कहा कि वे बिना किसी शर्त के आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र दक्षिणी की पूरी टीम ने इन नेताओं का उनके परिवार सहित पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पूरा सम्मान देने का वादा किया। लुधियाना दक्षिणी आम आदमी पार्टी की टीम इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते कहा कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व से प्रभावित होकर ना केवल कांग्रेस बल्कि अन्य पार्टियों के लीडर भी लगातार पार्टी की ओर से किए कामों से प्रभावित हो रहे हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -