Girl in a jacket
HomePunjabPhagwaraपंजाबः इस इलाके में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

पंजाबः इस इलाके में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूराः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं बुधवार सुबह कोटकपूरा के जलालेआना रोड पर सड़क किनारे एक नौजवान की लाश बरामद हुई। बताया जा रहा है कि नौजवान के नाक में से झाग निकल रहा था। संभावना है कि वह रात से ही सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने युवक की लाश को देखा तो पुलिस को सूचित किया।

करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किसान जगदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर ही नशा करने वाले नौजवान झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। मौके पर पहुंचे एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल की आरसी से नौजवान की पहचान मुक्तसर के गांव बाजे मराड़ निवासी संतोख सिंह पुत्र बचित्र सिंह के रूप में हुई है। उसके परिवार को सूचना भेज दी गई है। पोस्टमार्टम से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। शव जिस जगह से बरामद हुआ है, उसके नजदीक इंद्रा कालोनी है जहां पर सरेआम नशा बिकने के आरोप लगते रहते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -