Himachalपंजाबः एक बार फिर गवर्नर और सीएम मान में छिड़ा विवाद, लगाए...

पंजाबः एक बार फिर गवर्नर और सीएम मान में छिड़ा विवाद, लगाए ये गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित में एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है। गवर्नर ने आरोप लगाए है कि सीएम मान ने सुप्रीम कोर्ट के कहने के बावजूद मेरी 10 चिट्ठियों का एक भी जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जवाब मांगने पर कहा गया कि आप अपना धंधा करें। गवर्नर का आरोप है कि सीएम मान सविधान के खिलाफ काम कर रहे है।

वहीं इस मामले को गवर्नर बनवारी लाल ने कहा लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि सीएम मान का जवाब देना होगा। लेकिन इसके बावजूद मेरे सवालों का जवाब सीएम मान नहीं दे रहे है। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने बीती 11 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में कहा कि गवर्नर बीएल पुरोहित बजट सेशन के भाषण में ‘मेरी सरकार’ नहीं बोल रहे थे। गवर्नर को सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया तो वह ‘मेरी सरकार’ बोलने लगे।

जिसके चलते आज पंजाब गवर्नर ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वह पंजाब सरकार को मेरी सरकार क्यों नहीं कहेंगे। पंजाब उनकी सरकार है और वह उसे बार-बार मेरी सरकार कहेंगे। उन्होंने सीएम भगवंत मान को वह रिकॉर्ड पेश करने को कहा है, जिसमें उन्होंने ‘मेरी सरकार’ न बोलने की बात कही।

पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं कि सीएम को गवर्नर के हर सवाल का जवाब देना होगा। क्योंकि यह सीएम की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सीएम मान द्वारा उनकी दस चिट्ठी का जवाब भी नहीं दिया गया। गवर्नर के इन चिट्‌ठी का जिक्र करने पर माना जा रहा है कि अब वह इस मामले पर भी सीएम मान की घेराबंदी कर सकते हैं। क्योंकि इन चिट्‌ठी में कई पुलिस अधिकारियों समेत अन्य विवादों संबंधी निर्देश देने समेत सवाल पूछे गए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...