फिरोजपुरः जिले में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। आहत विवाहिता ने अपने पति और सास को इस बारे में शिकायत दी। इसके बाद पति ने जो जवाब दिया उसे सुनकर महिला दंग रह गई। अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने पीड़िता के पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के एक गांव का है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस को दिए बयान में फिरोजपुर की एक पीड़िता ने कहा कि उसका जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता है।
जब उसने अपने पति और सास को इस बारे में बताया तो पति ने कहा कि यदि तुझे घर पर रहना है तो हम दोनों के साथ ही संबंध बनाने पड़ेंगे। इससे वह दंग रह गई। वहीं पति के जवाब से उसके जेठ की हिम्मत और बढ़ गई और उसने लगातार 7 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर किसी से बातचीत करने नहीं दी। इस बारे में उसने अपनी मां को भी बताने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसे मायके वालों से भी बातचीत नहीं करने दी। किसी तरह मौका मिलते ही पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
