ऊना/सुशील पंडित: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मेसी ऑफिसर(एलोपैथी) जॉब ट्रेनी के 18 पद बैच आधार पर भरें जाएँगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है।
इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद मार्च 1999 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद दिसंबर 1999 बैच से, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 4 पद मार्च 2004 बैच से, अनुसूचित जाति की अंत्योदय/वीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2009 बैच से, अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 2 पद सितंबर 2002 बैच से और अन्य पिछड़ा वर्ग की अंत्योदय/वीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2002 बैच से तथा एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 1 पद दिसंबर 2006 बैच से भरे जाएँगे।
ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 20 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।
