Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाब : 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें CCTV

पंजाब : 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : शिवा जी नगर हाथी मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर ईंट पत्थर चले। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें आरोपी तेजधार हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे है। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों की पहले महाशिवरात्रि वाले दिन भी झड़प हुई थी।  लेकिन लोगों ने दोनों गुटों को उस दिन भगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ग्रुपों के लोग बाहरी हैं। इन लोगों को इलाके में कोई भी नहीं जानता है।

जानकारी के अनुसार इलाके में गाली-गलौज करने के बाद बदमाशों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियार तान दिए। कुछ लोगों ने घरों की छतों से वीडियो भी बनाई। इलाके के लोगों को बदमाशों ने वीडियो न बनाने की धमकी दी। इलाके में पुलिस और भाजपा नेता गुरदेव शर्मा के आने के बाद दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि हलका सेंट्रल में आए दिन गैंगवार हो रही हैं। 

दोनों पक्षों की पहचान अभी हो नहीं पाई। देबी ने कहा कि इतना पता चला कि शिवरात्रि के दिन भी इन्हीं दोनों पक्षों की आपस में सी जगह झड़प हुई थी। आज फिर एक बार दोनों पक्षों के कुल 20 से 25 लोग तेजधार हथियार लेकर एक दूसरे को मौत के घाट उतारने पहुंचे थे। पुलिस को इस मामले में जल्द बदमाशों को दबोचना चाहिए।  थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO अमृतपाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों की पहचान करके बनता एक्शन लिया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -