Himachalपंजाब: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान की किश्ती का बिगड़ा...

पंजाब: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान की किश्ती का बिगड़ा बैलेंस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर: सतलुज दरिया के साथ लगते गांव निहाला लिवेरा, धीरा कारा बग्गे वाला आदि पानी की मार के नीचे आए गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दौरा करने पहुंचे। जहां किश्ती में बैठकर भगवंत मान प्रभावित इलाके में गए। इस उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी बीएसएफ और आर्मी के जवान और फिरोजपुर जिले के विधायक मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। लोगों की पूरी सहायता की जाएगी। इस दौरान सीएम मान की किश्ती का बैलेंस बिगड़ गया। इस घटना के दौरान सीएम भगवंत मान बाल-बाल बच गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाढ़ का जायजा लेने के दौरान सीएम मान की किश्ती का बैलेंस बिगड़ गया। बता दें कि इसके बाद जालंधर के कस्बा लोहिया के गांव नसीरपुर धुस्सी बांध का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा है कि जीरी और पनीरी दोबारा लग सकती है, लेकिन इंसान और बेजुबान की जान बेहद जरूरी है। बचाव एवं राहत कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने पर्यावरणविद एवं राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से दरार भरने के लिए किए जा रहे कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सांसदों के पास खुद का अपना फंड भी है और इसके अलावा भी जितना फंड जरूरी होगा वह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास फंड का दुरुपयोग किया गया जिसकी वजह से केंद्र ने पंजाब का फंड रोक दिया है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि बाढ़ के दौरान गिरने वाली प्रत्येक छत को दोबारा बनाया जाएगा। उन्होंने बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में अपना उल्लेखनीय योगदान देने के लिए एनडीआरएफ एवं सैन्य बलों की टीमों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...