Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः 7 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती को लेकर अकाली-कांग्रेस नेताओं ने सरकार का...

पंजाबः 7 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती को लेकर अकाली-कांग्रेस नेताओं ने सरकार का किया घेराव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः पंजाब के मानसा में भर्ती किए 7 सब-इंस्पेक्टरों पर विवाद हो गया है। इन 7 सब-इंस्पेक्टरों में से 6 हरियाणा के हैं। जिस पर अब विरोधी पार्टियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरना शुरू कर दिया है। अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने सीएम मान ने उनसे सवाल पूछा है।

बिक्रम मजीठिया ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जब आप पंजाबी युवाओं को भर्ती ही नहीं कर सकते तो उनका विदेशों में पलायन कैसे रोकेंगे? यह चौंकाने वाली बात है कि मनसा जिले में भर्ती किए गए 7 सब इंस्पेक्टरों में से 6 हरियाणा से हैं। पहले की नियुक्तियों में भी यही कहानी थी। लाखों नौकरियों का वादा करने के बाद आपकी सरकार हमारे युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है।

कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा ने भी ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगा और पूछा है कि हमारे युवा क्यों विदेश ना जाएं। खेरा ने ट्वीट में कहा- प्रिय भगवंत मान आपकी सरकार द्वारा भर्ती किए गए केवल मानसा जिले के 7 सब इंस्पेक्टरों में से 6 हरियाणा से हैं और फिर आप चाहते हैं कि पंजाब के युवा दूसरे देशों में न जाएं?

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -