चंडीगढ़ः पंजाब में कड़ाके की ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान ने स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान हाल ही में किया था। वहीं स्कूलों में छुट्टियों के ऐलान के बाद स्टूडेंट्स की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, छुट्टियां खत्म होने के बाद बच्चों की परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। एससीईआरटी ने प्री बोर्ड और टर्म 2 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 8वीं, 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी जबकि 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की टर्म 2 परीक्षा 15 जनवरी से शुरू होंगी। वहीं स्कूल खुलते ही स्टूडेंट्स को इन एग्जाम में अपीयर होना होगा।


