Himachalपंजाबः सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में एक नया मोड़, पुलिस अधिकारी...

पंजाबः सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में एक नया मोड़, पुलिस अधिकारी ने बलकौर सिंह को किया चैलेंज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। रिटायर पुलिस अधिकारी सतपाल ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो जारी पर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को चैलेंज किया है। उन्होंने सिद्धू की हत्या को गैंगवार का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि इसके सारे सबूत उनके पास हैं। रिटायर पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह अभी तक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के साथ खड़े थे, लेकिन अब सच्चाई बताने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि इस गैंगवार की शुरुआत जगराओं के गांव बंबीहा से हुई थी। यहां से भागा शख्स कनाडा में किसके पास रुका था और वहां पर क्या कमिटमेंट हुई थी यह बात किसी से छुपी नहीं है।

इसके बाद रवि ख्वाजके का कत्ल, गुर लाल पहलवान का मर्डर और उसके बाद मिड्डू खेड़ा की हत्या हुई। इसके बाद बठिंडा में एक कत्ल हुआ। ऑस्ट्रेलिया में बैठे शगनप्रीत की गारंटी हम लेंगे कि उसे कुछ नहीं होने देंगे। आधे घंटे में दूध-दूध और पानी का पानी करके रख देंगे। रिटायर पुलिस अफसर ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को कहा कि जहां पर तेरा बेटा बैठता था वहीं चंडीगढ़ में उसी कोठी में वह भी बैठते थे। वह कुछ कहना नहीं चाहते थे, लेकिन अब मजबूर होकर बोल रहे हैं। फरीदकोद में जिन 7 और 9 साल बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया गया उसमें तेरे बेटे का क्या योगदान था उसके पूरे सबूत दूंगा।

शगनप्रीत सिद्धू मूसेवाला का करीबी था। वह पहले मूसेवाला के साथ ही रहता था। मूसेवाला के सारे शो की डीलिंग करता था। मोहाली में दिन दहाड़े हुए मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में उसका नाम सामने आया था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की जांच में शगनप्रीत का संबंध मिड्‌डूखेड़ा कत्ल का जिम्मा लेने वाले गैंगस्टर कौशल चौधरी के शार्प शूटर्स से जुड़ा था। ​​​​​​शगनप्रीत ने पहले लॉरेंस और गोल्डी बराड़ की गैंग से खुद को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई, लेकिन इसके बाद शगनप्रीत अचानक ऑस्ट्रेलिया चला गया। तब से वह वहीं रह रहा है। मूसेवाला की हत्या करने वाले लॉरेंस गैंग को भी शक है कि शगनप्रीत को मूसेवाला ने ही ऑस्ट्रेलिया भागने में मदद की थी। यह भी संभावना जताई जाती है कि इसी रंजिश की वजह से लॉरेंस गैंग ने मूसेवाला की हत्या की थी। शगनप्रीत पर संदेह था उसने मिड्‌डूखेड़ा की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स को छुपने की जगह उपलब्ध करवाई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...