Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः लड़की से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः लड़की से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि शुरू में महिला के माता-पिता सामाजिक कलंक के कारण शिकायत दर्ज करने में झिझक रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाया। युवती शिकायत दर्ज करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर से अलग-अलग टीमें आरोपियों के पीछे लगी थीं। कई लोगों से पूछताछ की गई और बाद में तीन आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी अलग-अलग जगह भाग गए थे, जहां से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है।

पुलिस ने बताया कि 19 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे युवती ने अपने कार्यस्थल पर पहुंचने के लिए ऑटो लिया था। ऑटो में ड्राइवर के 2 साथी बैठ रखे थे। यह युवती को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। युवती किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंची और पुलिस को बुलाने के लिए राहगीरों से मदद मांगी। इस मामले में आज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधिकारी डीसीपी तेजा ने बताया ने बताया थाना ढेलहों में 19 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों से ऑटो के साथ मोबाइल और अन्य बाइक बरामद कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों से बरामद किया गया बाइक चोरी है। पुलिस ने बताया कि तीनों दोषी जगराओं के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपी के चोटें लगने को लेकर कहा कि आरोपियों ने पुलिस पार्टी का नाका देखकर बाइक भगाने की कोशिश की। इस दौरान बाइक की तेज रफ्तार और बैलेंस बिगड़ने के कारण वह पेड़ से टकरा गए, जिसके कारण वह घायल हुए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -