फाजिल्का: भारत सहित पंजाब में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ौतरी हो रही हैं। बीते दिन पंजाब में 185 कोरोना के नए मामले सामने आए है। वहीं अब फाजिल्का के सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल के एसएमओ सहित 2 डॉक्टर के करोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। गौर हो कि जिले में अभी तक 18 मरीज एक्टिव है। बता दें कि कोरोना को लेकर पंजाब सीएम मान ने लोगों सूचेत रहने की अपील की थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की भी कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर पैनी नजर है।

