Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः वन विभाग के 2 ब्लॉक अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते...

पंजाबः वन विभाग के 2 ब्लॉक अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने वन रक्षक इकबाल सिंह, बीट अधिकारी बोहा एवं अतिरिक्त प्रभार प्रखंड अधिकारी बुढलाडा, जिला मानसा को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त वन गार्ड को बिल्लू सिंह निवासी कासमपुर शीना, तहसील बुढलाडा, ज़िला मानसा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है जोकि बकरियां चराता और मेहनत-मज़दूरी करता है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता बिल्लू सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले बीट बोहा के वन गार्ड इकबाल सिंह ने उस पर सरकारी टाहली चोरी लगा कर 27,000 रुपए देने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उसके खि़लाफ़ चोरी का पर्चा दर्ज करवा दिया जायेगा। उसने यह भी बताया कि सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत ब्यूरो की रेंज बठिंडा की टीम ने उक्त मुलजिम इकबाल सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये गिरफ़्तार किया गया। इस संबंधी उक्त दोषी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -