Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः रेलवे स्टेशन पर 2 किलो अवैध सोने सहित 2 काबू

पंजाबः रेलवे स्टेशन पर 2 किलो अवैध सोने सहित 2 काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: रेलवे स्टेशन लुधियाना पर दो व्यक्तियों से 2 किलो अवैध सोना बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी यह सोना इलाहाबाद से ला रहे थे। रेलवे पुलिस ने दोनों को सोना आबकारी विभाग को सौंप दिया है। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान में यह सोना पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं और लुधियाना में सोना पहुंचाने के बाद उन्हें अमृतसर से गुजरना था।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवकों से बरामद बैग को चैक किया तो उसमे से सोना बरामद हुआ। युवकों से 2 किलो 107 ग्राम सोना मिला है। पकड़े गए युवकों का नाम अमरजोत और अमरीक है। इंस्पैक्टर जतिंद्र सिंह मुताबिक दोनों युवकों ने पुलिस के पास माना कि वह इलाहाबाद से सोना लाकर लुधियाना और अमृतसर सप्लाई करने जा रहे थे।

सूत्रों मुताबिक सराफा बाजार में किसी कारोबारी को ये सोना आज सप्लाई होना था। दोनों युवकों का पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। जिन लोगों को सोना डिलीवर करना था उनके बारे भी पुलिस पता कर रही है। फिलहाल बरामद सोना कितने केरेट का है यह अभी पता नहीं है। उधर, एक्साइज अधिकारियों मुताबिक मामले की गहनता से जांच कर रहे है। इलाहाबाद से किस व्यक्ति से सोना तस्कर लेकर आए है यह पता किया जाएगा। दोनों के मोबाइल टीमें खंगाल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -