Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: गर्भवती महिला ने मुस्लिम पति पर लड़कियों को फंसाकर शादियां...

Jalandhar News: गर्भवती महिला ने मुस्लिम पति पर लड़कियों को फंसाकर शादियां करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के गोराया क्षेत्र के गांव पदी जागीर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, की रहने वाली रमनदीप ने अपने पति इसरात अली और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी की गई और शादी से पहले उसके पति ने अपने पुराने विवाहों और तलाकों की सच्चाई उससे छिपाई।

पीड़िता ने बताया कि वह एक हिंदू परिवार से संबंध रखती है, जबकि उसका पति इसरात अली मुस्लिम परिवार से है। रमनदीप के मुताबिक, इसरात अली ने शादी से पहले उसे विश्वास दिलाया था कि यह उसका पहला विवाह है, लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि इसरात अली पहले भी 3 से 4 शादियां कर चुका है और उन सभी महिलाओं को एक-दो साल बाद, बच्चों के जन्म के बाद तलाक देकर छोड़ चुका है। वह हर शादी दूसरे धर्म में ही करता है।

महिला का कहना है कि जब उसने इस बारे में विरोध किया और सवाल उठाए, तो इसरात अली ने उसे यह कहकर बहलाया कि लोग झूठ बोल रहे हैं और उनका घर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी विश्वास में वह उसके साथ रहती रही। उनका एक बच्चा है जिसकी उम्र करीब 18 महीने है और वह इस समय करीब छह माह की गर्भवती है। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसका पति अब उसे छोड़कर दूसरी महिला से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसरात अली ने अपना निवास स्थान बदलकर मलेरकोटला कर लिया है और वहां दूसरी शादी की कोशिश कर रहा है। अब वह हिमाचल की लड़की को अपने जाल में फंसा रहा है और उसके साथ लिवइन में रह रहा है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसरात अली के परिवार के सदस्य, जिनमें उसके माता-पिता, भाई और बहन शामिल हैं, इस पूरे मामले में उसका साथ दे रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक, परिवार की ओर से उस पर दबाव बनाया गया कि यदि उसने इसरात अली के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रमनदीप का आरोप है कि उसके पति ने उसे सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि इसरात अली ने धमकाया कि अगर उसने तलाक देने से इनकार किया, तो वह उसे, उसके बच्चे और गर्भ में पल रहे बच्चे को जान से मार देगा।

पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -