HomeGovernment NewsHaryana Govtसमाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम

समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को राजा दक्ष प्रजापति जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महापुरुषों और संतों के आदर्श समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजा दक्ष प्रजापति का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का संदेश देता है। समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पलवल के पुराना जीटी रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति की ओर से पंचवटी धाम पलवल के संत ऋषिराज महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किए गए राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका जीवन और विचार सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। उनके आदर्श प्रेम, सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत समाज के सभी महान संतों और महापुरूषों को मान-सम्मान देने की अनूठी और ऐतिहासिक पहल की है। प्रदेशभर में समय-समय पर सभी संतों और महान पुरुषों के सम्मान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैंं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य भी समाज के महान संतों और महापुरूषों को मान-सम्मान देते हुए समाज हित में उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के साथ साझा करना है।

समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महाराजा दक्ष प्रजापति को नमन करते हुए कहा कि वे एक महान राजा, कुशल प्रशासक और सृष्टि के विस्तारक थे। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बर्तन बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है, मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला नहीं है बल्कि प्रजापति समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का परिचायक है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हरियाणा के हर मेहनतकश को मान-सम्मान मिले और उसकी प्रगति के नए द्वार खुलें, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियांवित की हुई हैं, जिनका समाज के लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी दक्ष प्रजापति के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का पगड़ी और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे भी मुख्य अतिथि गौरव गौतम के समक्ष रखीं, जिन्हें मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति, चौधरी प्रहलाद सिंह, मास्टर योगेंद्र, गोपाल, चेतन प्रजापति, कर्मबीर सिंह दलाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल स्थित कल्याण वैली गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित उपस्थित सभी नागरिकों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जन-आंदोलन है, जिसमें प्रधानमंत्री हर महीने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री लगातार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -