ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल में कैलाश चंद्र राणा की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नंगल खुर्द में खेत जाते समय आरोपियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और क्रैशर को जमीन देने की बात को लेकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

