HomeGovernment NewsHaryana Govtयुवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो विकसित भारत का सपना...

युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो विकसित भारत का सपना होगा साकार : CM Nayab Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा होते हैं। युवा केवल वर्तमान नहीं होते बल्कि भविष्य के निर्माता होते हैं, यदि युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हरी झंडी दिखाते हुए दौड़ का आगाज किया। उन्होंने दौड़ में भाग लेने वालों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यमुनानगर का युवा, बच्चे, बेटियां,बुजुर्ग व महिलाएं नशे से जंग यमुनानगर के संग का नारा बुलंद करते हुए उनके साथ खड़े हुए हैं।

यह आयोजन कोई साधारण आयोजन नहीं है, बल्कि यह दौड़ हरियाणा के युवाओं के संकल्प और सरकार व संस्कार का उत्सव है। आज यहां से दो रास्तों के बीच मुकाबला होना है एक रास्ता जो जीवन की ओर जाता है और दूसरा रास्ता बर्बादी की ओर जाता है, एक रास्ता जो खेल की ओर जाता है, दूसरा रास्ता अंधेरे की ओर जाता है। उन्होंने कहा कि एक रास्ता भविष्य बनाता है तो दूसरा भविष्य छिन लेता है। इसलिए उनका विश्वास है कि हरियाणा के युवा, यमुनानगर के युवा सही रास्ता, विकास व स्वास्थ्य का रास्ता चुनेगें।

आज यमुनानगर की युवा शक्ति ने यह तय किया है कि हम दौड़ेगे, लेकिन नशे की ओर नहीं बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अपने सपने साकार करने के लिए। यह दौड़ 5 किलोमीटर-10 किलोमीटर की दौड़ नहीं बल्कि उस सामाजिक बुराई नशे के खिलाफ ऐसा जनजागरण अभियान है जिसकी आवाज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी।

योग के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री के प्रयासों से पूरी दुनिया ने योग के महत्व को जाना और परिणामस्वरूप पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज हमारे युवा नशे से जंग-यमुनानगर के संग दौड़ में भाग ले रहे हैं, यह कार्यक्रम हरियाणा उदय के तहत बहुत बड़ा आउटरीच कार्यक्रम भी है। मुख्यमंत्री ने सभी अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे युवाओं के साथ इस प्रकार की दौड़ में भाग अवश्य लें। भागदौड की जिन्दगी में बच्चों से चर्चा करें, उनसे बातचीत अवश्य करें, क्योंकि अकेलापन ही व्यक्ति को नशे जैसी बुराई की ओर लेकर जाता है। बच्चों को नशे की ओर नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और फिटनेस की ओर आगे बढ़ाना है।

आज हमारे देश का युवां देश की रक्षा वीर सैनिक बनकर कर रहा है। हरियाणा के युवा ओलंपिक, पैरालंपिक, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेलों में देश में सबसे अधिक पदक जीतकर देश का झंडा ऊंचा करके सबसे आगे चलता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ व युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें नशे जैसी बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना होगा।

दौड़ विजेताओं को सम्मानित भी किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग से महेंद्रगढ़ के मोहित को प्रथम पुरस्कार यानि एक लाख रुपये, द्वितीय सत्यम को 75 हजार रुपये व उत्तर प्रदेश के सचिन यादव को 51 हजार रुपये तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रदान किया। वहीं, महिला वर्ग में सोनीपत की भारती को एक लाख रुपये प्रथम, भिवानी की सोनिका को 75 हजार रुपये द्वितीय व लखनऊ उत्तर प्रदेश की शशि लता को 51 हजार रुपये तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। इस दौड़ में पानीपत निवासी 73 वर्षीय त्रिलोकी नाथ ने भाग लिया और 10 किलोमीटर की दौड़ पूर्ण करने पर उन्हें विशेष श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि इस दौड़ के लिए यमुनानगर के साथ साथ हरियाणा के सीमावर्ती राज्यों के लगभग सवा लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। दौड़ में अनुमानित 70 हजार लोगों ने शिरकत की जो कि एक कीर्तिमान है। इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी (सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच) पंकज नैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर,जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल सहित गणमान्य मौजूद थे।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -