AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtमहिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की...

महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग एवं गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुग्राम में दो दिन का संयुक्त अभियान चलाया गया। 18 तथा 19 सितंबर इन दो दिनों में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों, महिलाओं एवं लड़कियों के शोषण तथा मानव तस्करी से संबंधित सूचनाओं के आधार पर विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, गुरुग्राम में आयोजित प्रेस वार्ता में पिछले दो दिनों की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता में एसीपी मुख्यालय-1 एवं अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत नियुक्त विशेष पुलिस अधिकारी अभिलक्ष जोशी भी मौजूद रहे। चेयरपर्सन ने बताया कि कार्रवाई के अगले दिन आयोग द्वारा रेस्क्यू की गई पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान एक पीड़िता ने अत्यंत गंभीर तथ्य सामने रखे। उसके द्वारा बताया गया कि नाबालिग अवस्था में ही उसका कथित रूप से शोषण किया गया तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा उसे इन गतिविधियों में धकेले जाने की जानकारी दी गई।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हरियाणा राज्य महिला आयोग एवं गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सेक्टर-38 स्थित एक भवन में भी कार्रवाई की गई। यहां 13 युवक और 8 युवतियां पाए गए, जिनके संबंध में प्रथम दृष्टया संदिग्ध अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आई। चेयरपर्सन ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग किसी भी महिला या लड़की के शोषण, मानव तस्करी, जबरन देह व्यापार अथवा किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य करेगा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उषा प्रियदर्शी ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग लगातार जारी है। काउंसलिंग एवं जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें कानून के अनुसार संबंधित पुलिस एवं सक्षम एजेंसियों के समक्ष रखा जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...