AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Haryana News: अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वारदात में इस्तेमाल जिगाना पिस्टल, 8 कारतूस और एक्सयूवी 500 गाड़ी बरामद

पंचकूलाः सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में हुई फायरिंग के मामलें में कड़ी कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इन्चार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में मामले के मुख्य आरोपी को खरड़,  पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू, निवासी जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार,  इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए तीन अन्य आरोपियों लखबीर सिंह उर्फ लक्की, गुरप्रीत और करनजीत सिंह (सभी निवासी फिरोजपुर को पहले ही 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जा चुका है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू ने ही क्लब के अंदर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई जिगाना पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस तथा भागने में प्रयोग की गई एक्सयूवी 500 गाड़ी सफलतापूर्वक बरामद कर ली है। फिलहाल हमारी टीम आरोपी से अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और उसके नेटवर्क के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

ये था पूरा मामला
गत 13 सितंबर को पुलिस चौकी सेक्टर-10 पंचकूला को नाइट क्लब अलिफ लैला में फायरिंग होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और इस संबंध में थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...