.
Chandigarhबर्खास्त AIG Rajjeet Singh को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बर्खास्त AIG Rajjeet Singh को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह हुंदल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामले में वह करीब साढ़े 3 साल से फरार थे। मामला 50 से अधिक NDPS सैंपल फेल होने से जुड़ा है। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर की पेशकश की थी। लेकिन सरेंडर करने से पहले ही इंटेलीजेंस और एएनटीएफ की स्पेशल टीमों द्वारा स्पेशल ऑपरेशन के दौरान राजजीत सिंह की लोकेशन ट्रेस कर उसे अरेस्ट कर लिया।

आरोपी राजजीत सिंह और इंस्पेक्टर कई जगहों पर एक साथ तैनात रहे। साल 2012 से 2017 तक जिन जगहों पर राजजीत सिंह की तैनाती हुई, उसने इंद्रजीत सिंह को भी अपने साथ रखा। इसके लिए राजजीत सिंह सिफारिशी लेटर लिख कर इंद्रजीत की ट्रांसफर करवाता रहा है। दोनों गुरदासपुर, तरनतारन, मोगा और जालंधर एक साथ तैनात रहे हैं।

राजजीत सिंह हुंदल के सरेंडर करने के बाद पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों में असहजता महसूस होनी स्वभाविक है। सर्वविदित है कि राजजीत सिंह पंजाब के कई आला अधिकारियों के काफी करीबी रहे हैं। अगर सारे मामले में निष्पक्ष इनवेस्टीगेशन होती है तो ड्रग-क्रप्शन केसों से जुड़े छिपे हुए राज सामने आएंगे।

दरअसल, साल 2017 में AIG रहे राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत को हथियार व ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके घर की तलाशी में AK-47, 4 किलो हेरोइन, 3 किलो स्मैक और अन्य देसी हथियार बरामद किए गए थे। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को नौकरी से बर्खास्त किया गया। इस मामले में राजजीत सिंह पर बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत का बचाव करने, गलत रिकॉर्ड पेश करने के आरोप है। साथ ही बरामद नशा सामग्री से छेड़छाड़ और इंद्रजीत को प्रमोशन देने के आरोप भी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: BJP नेता अश्वनी अटवाल के घर पर हुआ हमला, महिला रिश्तेदार घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला सचिव...

मजदूरों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; करीब 25 घायल

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मलेका गांव के पास...

Punjab News: छत पर लेटे युवक की गर्दन में लगी गोली, आरोप- रंजिश को लेकर चलाई, देखें वीडियो

लुधियानाः ज्ञान चंद नगर लोहारा रोड इलाके में यहां...

Punjab News: दपंति में हुई खूनी झड़प, किया चाकू से हमला, पत्नी की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के मोहल्ला टिब्बी में पति-पत्नी के बीच...

Jalandhar News: BJP नेता अश्वनी अटवाल के घर पर हुआ हमला, महिला रिश्तेदार घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला सचिव अश्वनी अटवाल के निवास स्थान पर 15 से 20 उपद्रवियों...

मजदूरों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; करीब 25 घायल

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मलेका गांव के पास वीरवार को एक भीषण सड़क हादसे में मजदूरों से भरी...

Punjab News: छत पर लेटे युवक की गर्दन में लगी गोली, आरोप- रंजिश को लेकर चलाई, देखें वीडियो

लुधियानाः ज्ञान चंद नगर लोहारा रोड इलाके में यहां एसके अग्रवाल फैब्रिक फैक्टरी में काम करने वाले एक वर्कर...

Punjab News: दपंति में हुई खूनी झड़प, किया चाकू से हमला, पत्नी की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के मोहल्ला टिब्बी में पति-पत्नी के बीच हुई हाथापाई के दौरान पत्नी की चाकू लगने के कारण...