इस राज्य के लोगों से की खास अपील
नई दिल्लीः अपनी 3 दिवसीय अमेरिकी यात्रा समाप्त कर पीएम मोदी भारत वापिस लोट चुके हैं। भारत वापसी पर बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लिया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के फ्यूचर समिट में भाग लिया था।
कई विदेशी नोताओं से की बैठक
अपने विदेशी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई विदेशी नेताओं के साथ कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी कीं थी। उन्होंने भारतीय प्रवासियों के साथ अपने संबोधन, महत्वपूर्ण अमेरिकी व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत और संयुक्त राष्ट्र में भविष्य के शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के मुख्य अंश भी साझा किए हैं।
विदेशी यात्रा रही उपयोगी
नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे को “बेहद उपयोगी” और “कामयाब” बताया है। उन्होंने यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का उल्लेख किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
वोटरों से की अपील
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे फेज की वोटिंग हो रही है। इस वोटिंग के दोरान 26 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिसमें 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। आज वोटिंग शुरू होने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से मतदान करने की अपील की।
