ऊना/ सुशील पंडित : जिला कांग्रेस विचार विभाग के जिलाध्यक्ष पीताम्बर जसवाल को प्रदेश सरकार की ओर से नई जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रति निष्ठा और उनके निरंतर कार्यों को देखते हुए पीताम्बर जसवाल को ईको टूरिज्म के प्रदेश स्तरीय सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश में इको टूरिज्म को वढ़ावा देने के लिए उनकी सेवाएं ली जाएंगी। रविवार को ईको टूरिज्म सदस्य बनकर ऊना विश्राम गृह पहुंचें पीताम्बर जसवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऊना कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गई। बता दें कि पीताम्बर जसवाल कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं और कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा के साथ संगठन की बढ़ोतरी के लिए हमेशा अपनी सेवाएं देने के लिए अग्रणी रहे हैं। अपनी नियुक्ति के लिए पीताम्बर जसवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा का धन्यवाद किया है। पीताम्बर जसवाल ने कहा कि सरकार राज्य में ईको टूरिज्म को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। सौभाग्य है प्रकृति ने हिमाचल को अद्वितीय सौंदर्य से नवाजा है। हिमाचल की मन को मोह लेने वाली वादियां देश-विदेश से सैलानियों को आकर्षित करती हैं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सरकार इस दिशा में प्रदेश हित में बड़े कदम उठाने जा रही है। यकीनन ईको पर्यटन को प्रोत्साहित करने से राज्य में पर्यटकों की संख्या वढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसी दिशा में सरकार के दिशा निर्देशों से ईको टूरिज्म धरातल पर योजनाओं को उतारेगा। रोजगार के अवसर पैदा करने सरकार के कदम युवाओं को आत्मर्निभर भी बनाएंगे। उन्होंने कहा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय जगोता, परमजीत सिंह टीनू, जिला कांग्रेस महासचिव वरुण पुरी, शहरी कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तिलक राज सैनी, विनय कुमार ,राघव पुरी, अजय जगोता, एनएसयूआई अध्यक्ष चंद ठाकुर, मनी सूरी, मयंक खन्ना, लाडी सैनी, प्रिंस मक्कड़, करनैल चौधरी, रमन सैनी, संदीप बेदी, रमणीक पुरी, श्मनीक, विनय पुरी, दीक्षित पुरी, नीतीश पुरी, सोनू मक्कड़, राहुल पुरी सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीताम्बर जसवाल ईको टूरिज्म के प्रदेश स्तरीय सदस्य नियुक्त किया
तिलकराज सैनी बने कांग्रेस शहरी इकाई के अध्यक्ष
तिलकराज सैनी बने कांग्रेस शहरी इकाई के अध्यक्ष
रेस्ट हाउस ऊना में पूर्व एमएलए सतपाल रायजादा व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक राज सैनी को सर्वसमिति से शहरी इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और फूलों के हार डालकर खुशी व्यक्त की गई व सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया
- Advertisement - 

Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -