Himachal Govt

Himachal Govt
National50 फीट गहरे कुएं में गिरी 5 वर्षीय स्कूली छात्रा, 3 घंटे...

50 फीट गहरे कुएं में गिरी 5 वर्षीय स्कूली छात्रा, 3 घंटे चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कायमगंजः फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 5 वर्षीय छात्रा 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई। दमकल टीम, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग के 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। दरअसल, स्कूल के लौट रही बच्ची को करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक रस्सी का झूला दिखा, जिसे देख वे झूला झूलने के लिए किशोरी उस तरफ जाने लगी। मगर वहां एक सूखा कुआं भी था, जिसके ऊपर पत्थर की पटिया रखी थी। पटिया के बीच से टूटते ही बच्ची सूखे कुएं में जा गिरी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची।

इस घटना के बाद, ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने 115 साल पुराने कुएं को पूरी तरह बंद करा दिया है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। पवन कुमार सिंह की 5 वर्षीय बेटी सौम्या अपनी 11 वर्षीय बड़ी बहन अनन्या के साथ रसीदाबाद बल्लभ स्थित प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रही थी। राजू दीक्षित के घर के पास मुख्य मार्ग पर बने 50 फीट गहरे कुएं की पटिया अचानक टूट गई, जिससे सौम्या उसमें गिर गई। हादसे के तुरंत बाद शेखर दीक्षित, मोहित दीक्षित और आदेश कुमार ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया। बाद में, कोतवाली के सिपाही मनोज चौधरी ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ कुएं में उतरे और सौम्या को सकुशल बाहर निकाला।

उसे तुरंत उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। गांव निवासी राजू दीक्षित ने बताया कि यह कुआं लगभग 115 वर्ष पहले उनके बाबा गंगाराम दीक्षित ने पानी के लिए बनवाया था। करीब 10 साल पहले पानी सूख जाने के बाद इसे पटिया से ढक दिया गया था। गांव में यह एकमात्र कुआं था, जिसे शादी की रस्मों, विशेषकर ‘कुआं-पूजन’ के लिए सुरक्षित रखा गया था। इसी कारण इसे पूरी तरह से बंद नहीं किया गया था। ग्राम प्रधान पति सुनील कुमार ने जानकारी दी कि इस हादसे के बाद ग्रामीणों की सहमति से कुएं पर मोटा लेंटर डलवाकर उसे स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका समाप्त हो गई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सरेआम राह चलते लोगों पर चाकुओं से हमला, 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मंगोलपुरी इलाके में सरेआम...

हाईवे पर सवारियों से भरी पलटी बस, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

कर्नाटक: चित्रदुर्ग के ऐमंगला के पास NH-48 पर नर्सिंग...

भीड़ में घुसी बेकाबू तेज रफ्तार बस, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में देर...

आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने से 3 इंजीनियरों की मौत, देखें वीडियो

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मां छिन्नमस्तिका इस्पात...

सरेआम राह चलते लोगों पर चाकुओं से हमला, 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मंगोलपुरी इलाके में सरेआम राह चलते लोगों पर चाकुओं से हमला करने का सनसनीखेज...

हाईवे पर सवारियों से भरी पलटी बस, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

कर्नाटक: चित्रदुर्ग के ऐमंगला के पास NH-48 पर नर्सिंग स्टूडेंट्स को ले जा रही एक प्राइवेट बस के पलटने...

भीड़ में घुसी बेकाबू तेज रफ्तार बस, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे छठिहार...

Punjab News: विवादों में घिरे दीपेंद्र हुड्डा, धालीवाल ने कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

अजनालाः विधायक और आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और...