Himachal Govt

Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: जगतार सिंह हवारा ने किया कस्टडी पेरोल से इंकार

Punjab News: जगतार सिंह हवारा ने किया कस्टडी पेरोल से इंकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मंडोली जेल (दिल्ली) में बंद जगतार सिंह हवारा को लेकर एक ओर कौमी इंसाफ मोर्चा संघर्ष कर रही है और उन्हें पैरोल दिए जाने की मांग को लेकर बीते दिन पंजाब बंद किया गया था। बताया जा रहा है कि जगतार हवारा ने कस्टडी पेरोल लेने से इनकार कर दिया है। दरअसल, हवारा को गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए पुलिस सुरक्षा के साथ कस्टडी पेरोल मंजूर हुई थी।

हालांकि उसने सुरक्षा घेरे में मां से मिलने जाने से मना कर दिया। उसने सामान्य पेरोल देने की मांग की है। अब जेल के शीर्ष अधिकारी उसके अनुरोध पर अंतिम फैसला लेंगे। दिल्ली जेल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोर्ट के निर्देश और सुरक्षा समीक्षा के आधार पर हवारा को 3 दिन की कस्टडी पेरोल मंजूर की गई थी। ऐसे में हाई-रिस्क कैदी होने के कारण पेरोल के दौरान उसके साथ सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूरी थी।

हालांकि, हवारा ने पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसके सामान्य पेरोल के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल से हवारा को लेकर 10 दिन की पैरोल की सिफारिश की थी। उन्होंने भरोसा दिया था कि हवारा को पेरोल मिलने पर पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। चूंकि मामला दिल्ली की जेल से जुड़ा है, इसलिए पेरोल को लेकर राज्यपाल की सिफारिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव से बात करने का भरोसा दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नई अर्बन एस्टेट्स विकसित करने पर खर्च होगी यह आमदन: Hardeep Singh Mundian

चंडीगढ़: ग्रेटर मोहाली एरिया विकास अथॉरिटी (गमाडा) ने प्रॉपर्टीज़...

NHAI ने Digital Local पास सर्विस को किया Expand, अब ऐसे लोगों को नहीं देना पड़ेगा Toll

नई दिल्ली: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर, GS Honda Showroom सहित 3 जगह से वाहन चोरी, देखें CCTV

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने लगे सवाल, लोग परेशान जालंधर,...

लोगों में मची शराब लूटने की होड़, हाइवे पर गाड़ी हुई दुर्घटना, ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब लूट का मामला सामने आया है। दरअसल, पटना...

नई अर्बन एस्टेट्स विकसित करने पर खर्च होगी यह आमदन: Hardeep Singh Mundian

चंडीगढ़: ग्रेटर मोहाली एरिया विकास अथॉरिटी (गमाडा) ने प्रॉपर्टीज़ की नीलामी के मामले में अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ...

NHAI ने Digital Local पास सर्विस को किया Expand, अब ऐसे लोगों को नहीं देना पड़ेगा Toll

नई दिल्ली: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अहम फैसला लिया गया है। NHAI ने अपने सभी...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर, GS Honda Showroom सहित 3 जगह से वाहन चोरी, देखें CCTV

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने लगे सवाल, लोग परेशान जालंधर, ENS: शहर में चोरों का आतंक एक बार फिर से...