Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalभीड़ में घुसी बेकाबू तेज रफ्तार बस, 5 लोगों की मौत, देखें...

भीड़ में घुसी बेकाबू तेज रफ्तार बस, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे छठिहार समारोह को मातम में बदल दिया। दरअसल, बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर बसवरिया और पराउटोला के बीच करीब रात 11 बजे तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रही भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बनकटवा गांव में देवेंद्र दुबे के घर बेटे के जन्म के बाद छठियार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा भी लगाया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को रौंदते हुए निकल गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।

हादसे में मरने वालों की पहचान संजय कुमार, छांगुर राम, राकेश कुमार दुबे, देवेंद्र दुबे और बहादुर महतो के रूप में हुई है। हादसे में घायल करीब आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक भी आ रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही शाही बस के चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और समारोह का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

क्या भारत पर भारी पड़ेंगे Asim Munir? फील्ड मार्शल के हाथ आई खास Power

नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट की...

Punjab News: 22 दिन बाद मॉडल टाउन में फिर धंसी सड़क

लुधियानाः शहर के मॉडल टाउन स्थित पुराने शर्मा हलवाई...

Punjab News: निर्माणाधीन अस्पताल में हुए हादसे के मामले में 4 के खिलाफ मामला दर्ज

मोहालीः एयरोसिटी के ए-ब्लाॅक में निर्माणाधीन निजी अस्पताल की...

Punjab News: कर्मी ने किया फैक्टरी मालिक का कत्ल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर इलाके में कर्मी द्वारा...

फार्मा यूनिट में हुआ हादसा, रिएक्टर में धमाके से 2 की मौत, देखें वीडियो

तेलंगानाः यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव...

क्या भारत पर भारी पड़ेंगे Asim Munir? फील्ड मार्शल के हाथ आई खास Power

नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट की ओर से डिफेंस फोर्सेज ऑफ पाकिस्तान एक्ट 2026 और नेशनल...

Punjab News: 22 दिन बाद मॉडल टाउन में फिर धंसी सड़क

लुधियानाः शहर के मॉडल टाउन स्थित पुराने शर्मा हलवाई चौक के पास एक बार फिर से सड़क धंसने की...

Punjab News: निर्माणाधीन अस्पताल में हुए हादसे के मामले में 4 के खिलाफ मामला दर्ज

मोहालीः एयरोसिटी के ए-ब्लाॅक में निर्माणाधीन निजी अस्पताल की साइट पर मिट्टी ढहने से 2 मजदूरों की मौत को...

Punjab News: कर्मी ने किया फैक्टरी मालिक का कत्ल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर इलाके में कर्मी द्वारा फैक्ट्री मालिक की हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,...