मनोरंजन: पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते फैंस से काफी लाइमलाइट ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ ऐसा नोट शेयर किया था जिसके बाद अब उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं। हरमन बराड़ के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने उनपर वाइफ गीत ग्रेवाल को धोखा देने का आरोप लगा रहे थे। ट्रोल हुोने के बाद अब परमिश वर्मा ने इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपना तलाक कंफर्म करते हुए नई रिलेशनशिप की सच्चाई भी सामने रखी है।

पूरे जेंडर पर दोष मढ़ दो
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को देखते हुए परमिश वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा कि – ‘सिर्फ एक पुरुष होने के नाते लोगों के लिए मुझे एक फ्लॉप रिलेशनशिप में विलेन बनाना बहुत आसान हो जाता है। पूरे जेंडर पर दोष मढ़ दो कहानी को आसान बना दो और भीड़ को लगता है कि वो बहुत सही है मैं ऐसे दिमागों को समझता हूं और बिना किसी शिकायक के इस बोझ को उठाता भी हूं। जब मैं डूब रहा था तो मुझे बचाने के लिए कोई भी नहीं आया। मैंने खुद अपने हालातों का सामना किया। अपना दर्द सहा और फिर से खड़ा होना सीख लिया। यही असल मायने में एक मर्द होता है’।
मैं अपनी एक्स वाइफ की इज्जत करता हूं
आगे परमिश वर्मा ने लिखा कि – ‘सच्चा पुरुषत्व अनुशासन में होता है। अपनी एक्स वाइफ का सम्मान करना आज अपनी जिंदगी में शामिल महिला की इज्जत करना और कड़वाहट को कभी भी मर्दानगी न समझना। भीड़ में रेंगकर तालियां बटौरने से ज्यादा बेहतर होता है कि मैं सही खड़े होकर नफरत झेल लूं। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं कैसा इंसान बना हूं’।
ये था पूरा मामला
परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल ने अक्टूबर 2021 में ग्रैंड वेडिंग रचाई थी। इसके बाद 2022 में कपल ने अपनी बेटी सदा का स्वागत किया था। जनवरी 2026 में उनके अलग होने के कुछ पेपर्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब हाल ही में एक हरमन बराड़ के बर्थडे पर परमिश वर्मा ने उन्हें अपना प्यार कहा था। इसके बाद उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी जिस पर अब सिंगर ने सफाई दी है।