Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: समन देने गए होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला, वर्दी भी...

Haryana News: समन देने गए होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला, वर्दी भी फाड़ी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पंचकूलाः सेक्टर-17 की राजीव कॉलोनी में समन देने गए पुलिसकर्मी के साथ होमगार्ड जवान पर मारपीट और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने जवान पर ईंट से हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान आरोपी ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

पुलिस को दी शिकायत में होमगार्ड मोहित कुमार ने बताया कि वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे राजीव कॉलोनी में एक व्यक्ति को समन देने के लिए गया था। संबंधित पते की जानकारी लेने के लिए उसने कॉलोनी में खड़े एक व्यक्ति से पूछताछ की। आरोप है कि व्यक्ति ने पता बताने से इनकार करते हुए मोहित के साथ बहस शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अचानक पास में पड़ी ईंट उठाकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी ने होमगार्ड जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में मोहित को चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहित को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि मोहित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी जगत को गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया गया है। आरोपी जगत के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सफल रहा ‘सफल एग्जाम’, 1,720 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की SAFAL योजना आर्थिक रूप से...

एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरु

शिमला: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश की...

 ‘न्यू हरोली’ एक वर्ष के भीतर क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनकर उभरेगी: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर...

बवानी खेड़ा में ‘विकास संकल्प जनसभा’ में मुख्यमंत्री ने खोला विकास का पिटारा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

हलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए CM Saini ने दिल खोल कर की धन वर्षा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी...

सफल रहा ‘सफल एग्जाम’, 1,720 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की SAFAL योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक तकनीकी शिक्षा और...

एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरु

शिमला: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश ने...

 ‘न्यू हरोली’ एक वर्ष के भीतर क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनकर उभरेगी: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को आधुनिक...

बवानी खेड़ा में ‘विकास संकल्प जनसभा’ में मुख्यमंत्री ने खोला विकास का पिटारा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित विकास संकल्प...