Himachalमहाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा, देखें वीडियो

महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उज्जैनः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सदस्य राघव चड्‌ढा ने शनिवार को महाकाल के दर्शन किए। दोनों दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचे। यहां अंजू श्री होटल में ठहरे। कुछ देर रुक कर दोपहर 1 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित सांसद राघव चड्‌ढा ने मंदिर के नंदी हॉल से भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया। मंदिर के नियमानुसार राघव ने धोती-सोला, परिणीति ने साड़ी पहन रखी थी। कपल ने 30 मिनट शांति पाठ पूजन किया। पूजन यश गुरु ने संपन्न कराया। मंदिर में 1 घंटा रहे। मीडिया से बात नहीं की। राघव चड्‌ढा ‘जय महाकाल’ का जयकारा लगाकर रवाना हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं। इसी साल 13 मई को कपल ने दिल्ली में सगाई की है। इंगेजमेंट सेरेमनी सिर्फ उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले (25 दिसंबर, 2022) पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। वे भस्म आरती में शामिल हुईं। गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। माथा टेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। 

तब मंदिर प्रशासन ने साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले हफ्ते के दौरान 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा था। कारण- इन दिनों होने वाली भीड़ थी। ऐसे में परिणीति गर्भगृह में दर्शन के लिए नहीं पहुंच सकी थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...