Girl in a jacket
HomeInternationalपाकिस्तान ने सहयोगी देशों से युद्ध के लिए मांगा कर्ज, जानें असल...

पाकिस्तान ने सहयोगी देशों से युद्ध के लिए मांगा कर्ज, जानें असल सच

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच अब स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है। पाकिस्तान ने वीरवार की रात भारत के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं अब खबरें सामने आ रही है कि भारत के साथ युद्ध के लिए पाकिस्तान सरकार ने अपने सहयोगी देशों से अधिक ऋण उपलब्ध कराने की अपील की है। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के विभाग ने बढ़ते तनाव और गिरते स्टॉक के बीच अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से मदद की अपील की है। दरअसल, भारत के इस पलटवार से पाकिस्तान हैरान-परेशान दिख रहा है।

कहा जा रहा है कि इस्लामाबाद ने बढ़ती जंग और शेयरों में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद देने का आग्रह किया है। हालांकि पाक आर्मी की फैक्ट चैक विंग ने इसे फर्जी बताया है। सेना कहा कि यह अकाउंट हैक हो गया है। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए कह रहे हैं। वेंस ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते हैं।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -