फगवाड़ाः गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर ट्रक और एक्टिवा में देर रात भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों की मदद से घायल एक्टिवा सवार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हेमंत कुमार निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
Goraya-Phagwara Highway पर ट्रक और एक्टिवा की ट/क्कर में एक की मौ/त#GorayaPhagwaraAccident #TruckVsActiva #RoadTragedy #FatalCollision #DriveSafe pic.twitter.com/T6soaJnexb
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2026
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही एक्टिवा की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं सुखदेव सिंह ने बताया कि वह जालंधर से आ रहा था। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा हुआ था, जिसके बाद उसने देखा कि ट्रक में एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार हेमंत कुमार की मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर एक्टिवा सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। संपूर्णा फैक्टरी के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।