Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: कन्याकुमारी से कश्मीर तक 5,000 km की यात्रा कर लुधियाना...

Punjab News: कन्याकुमारी से कश्मीर तक 5,000 km की यात्रा कर लुधियाना पहुंचे OM Satija, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना (Ens): आपसी एकता को संदेश देते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ कर 5,000 किलोमीटर की यात्रा कर रहे ओम सतीजा का लुधियाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया में जन्मे ओम सतीजा के माता-पिता भारत से हैं।

यहां की विविधता और एकता से प्रेरित होकर ओम अब तक 4200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर दौड़कर पूरा कर चुके हैं। इस मौके पर पंजाब के एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन की ओर से उनका लुधियाना आगमन पर स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान ओम सतीजा ने बताया कि भले ही उनके जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ पर भारत उनकी मातृभूमि है। यहां विभिन्न धर्मों, जातियों, संप्रदायों के लोग अलग-अलग भाषाएं, खान-पान और रीति रिवाज होने के बावजूद मिलजुल कर रहते हैं।

इसके अलावा उनका उद्देश्य जरुरतमंद बच्चों की मदद करना है हालांकि इतने लंबे सफर के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है पर वो अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए लगातार बढ़ रहे हैं। इस मौके पर PESCO की ओर से ओम सतीजा और उनकी टीम को मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -