Girl in a jacket
HomePanchkulaHaryana News: इस इलाके में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, 2...

Haryana News: इस इलाके में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, 2 घायल, देखें वीडियोे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः नगर निगम चुनाव के दौरान शनिवार रात निर्दलीय प्रत्याशी और BJP प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। झगड़े में एक समर्थक का सिर फूट गया तथा एक के हाथ में चोट आई है। दोनों पक्षों के द्वारा सेक्टर-19 चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

जानकारी देते पंचकूला के वार्ड 9 में निर्दलीय प्रत्याशी ममता रविकांत स्वामी ने बताया कि उनके बेटे के पास देर रात एक दोस्त का फोन आया कि भाजपा ऑफिस के पास एक्सीडेंट हो गया, लेने आ जाओ। जब उसका बेटा वहां गया तो उसने एक्सीडेंट की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर भाजपा के समर्थकर गुस्सा हो गए और उसके बेटे को ऑफिस में ले गए व वहां पर उसके साथ मारपीट कर दी। उसके बाद उनके परिचित वहां गए तो उनके साथ भी झगड़ा हुआ। झगड़े में उनके भाई का सिर फूट गया।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के अनुसार दिन में उनके पोस्टर फाड़े गए। रात के समय निर्दलीय उम्मीदवार का बेटा उनके ऑफिस आकर वीडियोग्राफी करने लगा। जब उसे रोका गया तो वहां पर झगड़ा हो गया। उनका बेटा रामगढ़ एरिया से कुछ लड़कों को साथ लेकर आया था और झगड़े में उनके समर्थन नवीन के हाथ में फ्रैक्चर आया है। वहीं महिला निर्मला देवी को भी चोट लगी है।

उधर, पंचकूला सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत अभी नहीं आई है। एक युवक को सिर में चोटें आई हैं तथा एक के हाथ में फ्रैक्चर है। जांच के बाद दोनों तरफ की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -